
रूड़की:(जीशान मलिक) 84 उत्तराखंड बटालियन एनसी के तत्वावधान में क्वांटम विश्वविद्यालय, मंडावर में चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत मंगलवार को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कैम्प कमांडेंट कर्नल जगदीश अलमिया और क्वांटम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अमित दीक्षित ने किया। कर्नल अलमिया ने कहा कि यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण मिल सकता है।


इस दौरान बाँस, जामुन, आम, अमरूद और लीची के पौधे लगाए गए। डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अमन कुमार सिंह, कैम्प एडजुटेंट कैप्टन सुशील आर्य सहित बड़ी संख्या में कैडेट्स ने भाग लिया।कर्नल अलमिया ने कहा कि एनसी का उद्देश्य युवाओं को अनुशासित बनाने के साथ पर्यावरण और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना भी है।


