Breaking
19 Sep 2026, Sat

ऋषिकेश में डूबे दो व्यक्तियों के शव SDRF ने किये बरामद

ऋषिकेश:(ज़ीशान मलिक)ऋषिकेश क्षेत्र में पूर्व में डूबे व्यक्तियों की सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम ढालवाला द्वारा सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चीला बैराज क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया गया।

सर्चिंग के दौरान टीम को दो शव बरामद हुए। प्रथम शव की पहचान आयुष अम्बुज उम्र 25 पुत्र सुनील कुमार सलीमपुर बिहार के रूप में हुई। जिसकी पूर्व से तलाश की जा रही थी। शव को रेस्क्यू कर बाहर निकालने के पश्चात परिजनों द्वारा शिनाख्त किए जाने पर सिविल पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

द्वितीय शव की पहचान अनिल बहुगुणा पुत्र स्वर्गीय प्रेमचंद बहुगुणा, निवासी मनीराम मार्ग, ऋषिकेश के रूप में हुई। उक्त शव को भी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *