Breaking
17 Sep 2026, Thu

उप जिला अधिकारी रुड़की ने धान के खेत में की फसल कटाई

रुड़की:( रागिब नसीम)उप जिला अधिकारी रुड़की द्वारा धान की उपज की के आकलन हेतु चयनित ग्राम भंगेड़ी महावतपुर एहतमाल में शकील अहमद के खेत खसरा संख्या 22 रेंडम पद्धति से आयोजित क्रॉप कटिंग में, स्वयं से धान की फसल की कटाई मंडाई व तुलवाने का कार्य किया गया।उप जिलाधिकारी द्वारा किसानों से बोए गए बीज उर्वरक कीटनाशकों आदि के संबंध में जानकारी ली।

उनके द्वारा बताया गया कि जिले में क्रॉप कटिंग प्रयोग के आधार पर ही फसल की औसत उपज व उत्पादन की आकंडे तैयार किए जाते हैं ,जिसके माध्यम से फसल बीमा योजना एवं कृषि उत्पादन संबंधित विभिन्न योजनाओं हेतु डेटाबेस भी तैयार किया जाता है।

उप जिलाधिकारी द्वारा किसानों को उत्पादन बढ़ाने के नवीनतम तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के संबंध में भी अवगत कराया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *