Breaking
20 Apr 2026, Mon

उधम सिंह नगर पुलिस ने 10 करोड़ रुपये की नकली NCERT पुस्तकें की बरामद

उत्तराखंड:(ज़ीशान मलिक) उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की नकली NCERT पुस्तकों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने रुद्रपुर में एक कैंटर वाहन को रोककर चेकिंग की, जिसमें भारी मात्रा में नकली पुस्तकें पाई गईं।

“नकली पुस्तकों की जांच…

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रथम दृष्टया पुस्तकों को नकली बताया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहां लगभग 10 लाख पुस्तकों का भंडारण पाया गया। एनसीईआरटी, नई दिल्ली से आई जांच टीम ने पुस्तकों की गुणवत्ता की जांच की और पाया कि ये पुस्तकें नकली हैं।

“अभियोग पंजीकृत…

कोतवाली रुद्रपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है। पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, दीपम सेठ ने पुलिस टीम के इस उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए 20,000 रुपये की धनराशि से पुरुस्कृत करने की घोषणा की है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *