हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार सचिव सिविल जज( सीनियर डिवीजन) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस पर बी.एम.डीएवी.इंटर कॉलेज भूपतवाला हरिद्वार में एक मुठ्ठी आसमान पर हक हमारा भी तो है।
शीर्षक विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किस प्रकार से गरीब वंचित असहाय व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता एवं कानूनी जानकारी प्रदान किए जाने के बारे में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया तथा बच्चों के साथ बढ़ रहे अपराध के संरक्षण हेतु पॉक्सो अधिनियम, साइबर क्राइम, किशोर न्याय अधिनियम, नालसा हेल्प लाइन नवंबर 15100, साइबर हेल्प लाइन नवंबर 1930, चाइल्ड हेल्प लाइन नवंबर 1098,के बारे में छात्र छात्राओं को जानकारी प्रदान कराई गई।
और इस विद्यालय में बाल न्याय क्लब को स्थापित किए जाने का आह्वान किया। जिस पर विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गई।इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्या लीना भाटिया के द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस शिविर में विकास जैन पैनल अधिवक्ता, कु रूहानी साहनी एडवोकेट हाई कोर्ट नैनीताल, रमन कुमार सैनी डिप्टी (एल ए डी सी), कालेज के अध्यापिकाएं काफी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

