Breaking
3 Nov 2026, Tue

उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे गृह मंत्री अमित शाह, मुख्य सचिव ने परेड ग्राउंड में तैयारियों का लिया जायजा

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर को राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे।इस आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समारोह में महिलाओं, किसानों, पूर्व सैनिकों, राज्य आंदोलनकारियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा और प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य पंडाल, बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, बिजली आपूर्ति और पार्किंग प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।इस दौरान स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय, सूचना सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल, सीडीओ अभिनव शाह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *