Breaking
5 Jun 2026, Fri

“उत्तराखंड बोर्ड:10 वी और 12 वीं का अंक सुधार परीक्षा परिणाम हुआ घोषित, खिल उठे छात्र_छात्राओं के चेहरे”

देहरादून:(जीशान मलिक)10 वी और 12 वीं के छात्र छात्राओं का आखिरकार हुआ इंतजार खत्म।कई बाधाओं के बाद आखिरकार उत्तराखंड बोर्ड ने 10 वी और 12 वीं की अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 81.38% और इंटरमीडिएट में 76% छात्र-छात्राएं हुए पास।

आपको बता दे कि इस परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हज़ारों छात्रों और उनके परिवारों ने अब राहत की सांस ली है। मूल रूप से अगस्त में परिणाम घोषित होने थे।लेकिन राज्य में पंचायत चुनाव और फिर आपदा की स्थिति और राजकीय शिक्षक संघ द्वारा मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार के चलते इसमें काफी देरी हुई।

हालात को संभालने के लिए बोर्ड को अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों से कॉपियों का मूल्यांकन कराना पड़ा। तब जाकर अब, अक्टूबर के पहले सप्ताह में उत्तराखंड बोर्ड अंक सुधार परीक्षा का परिणाम सामने आ सका।

अब परिणाम आ चुके है तो कई छात्रों का भविष्य फिर से पटरी पर लौटता दिख रहा है। कई ऐसे छात्र जो एक विषय की वजह से कॉलेज में प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। अब वह छात्र छात्रा आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *