उत्तरकाशी:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड के जिला उत्तरकाशी में 21 दिसंबर को जोशियाड़ा स्थित महर्षि होटल में शिवसेना उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जबकि संचालन प्रदेश सचिव आचार्य नंदकिशोर मिश्रा ने किया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत प्यारे राम खंडूरी को जिला उत्तरकाशी का जिला प्रमुख नियुक्त किया गया। इसके साथ ही अतर सिंह राणा को गढ़वाल मंडल सचिव तथा उदय सिंह को उत्तरकाशी जिला उप प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में दर्जनों शिव सैनिकों को शिवसेना की सदस्यता भी दिलाई गई।
प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने अपने संबोधन में कहा कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा गाय माता को राज्यमाता का दर्जा दिया गया है। उसी तर्ज पर शिवसेना उत्तराखंड में भी गाय माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष करेगी और आवश्यकता पड़ी तो आंदोलन भी किया जाएगा। उन्होंने उत्तराखंड सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
प्रदेश उप प्रमुख सौरभ नेगी ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए, अन्यथा शिवसेना इसके लिए धरातल पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राष्ट्रीय सचिव अभिजीत अडसूल के आशीर्वाद तथा प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में शिवसेना उत्तराखंड में लगातार मजबूत हो रही है।
प्रदेश सचिव आचार्य नंदकिशोर मिश्रा ने कहा कि उत्तरकाशी एक धर्मनगरी है और यहां सनातन धर्म की रक्षा के लिए शिवसेना सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी के साथ-साथ पूरे उत्तराखंड में शिवसेना संगठन को सशक्त किया जाएगा।
बैठक में प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज रावत, प्रदेश सोशल मीडिया सचिव नितिन रावत सहित निखिल पाल, रमेश सिंह पवार, कमल प्रसाद, बृजेश बड़ौनी, दिनेश प्रभानी, हरिशंकर नौटियाल, शंभू व्यास, अनिकेत, यशपाल सिंह, सुनील, अंशुल, वैभव, रितिक, विक्रम रावत, पंकज राणा, दीपक नेगी, शिव नेगी, सुभाष कुमार, गौतम कुमार, सुंदर सिंह, तुषार सहित बड़ी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित रहे।

