Breaking
22 Apr 2026, Wed

“आस मोहम्मद हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, गन्ने के खेत में लेजाकर की गला रेत कर हत्या:एक आरोपी गिरफ्तार! एक फरार”

रुड़की:(जीशान मलिक)रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी मौ इसरार द्वारा तहरीर दी गई कि “मेरा पुत्र आश मौहम्मद 26 अक्टूबर समय लगभग 7 बजे के करीब घर से खाना खाकर अपना मोबाईल साथ लेकर बाहर गया था।

एक बार बात होने के बाद दोबारा उसे कॉल की तो फोन की घंटी बजी लेकिन फोन नही उसने फोन नहीं उठाया। तलाश कर कॉल मिलाने पर फोन बन्द आ रहा था।

अगले दिन पता चला की बेटे को नाम के युवक ने फोन कर बुलाया था। और फिर अपने भाई के साथ मिलकर आश मौहम्मद को हाजी शमशाद को रामपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में पहले गला दबाकर हत्या की और फिर कहीं जिंदा नहीं बच जाए ।इसलिए शमशाद के गन्ने के खेत मे ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दी।”

प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली गंगनहर में मुकदमा पजीकृत किया गया। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर प्रकरण के खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई। लगातार प्रयास कर रही पुलिस टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि नामजद हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग भागने की फिराक में है और रेलवे स्टेशन रूड़की की ओर आने वाला है। सूचना पर जाल बिछाते हुए पुलिस टीम ने इंतजार उर्फ अस्तग को रेलवे स्टेशन रूड़की के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाईल फोन के साथ दबोचा।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता तय हो गया था। इस बीच मंगेतर का किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अस्तग ने उससे बात की तो मंगेतर ने बताया कि अब उसका आशु नामक युवक से कोई संबंध नही है। हत्यारोपी ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल और सिम देने के बाद उस पर तथा कथित प्रेमी पर भी नजर रखनी शुरु की थी। इस बीच हत्यारोपी व मृतक का मिलना हुआ तो मृतक ने कुछ खास बात करने की बात कही तो दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी।

दिनांक-26.10.2025 को हत्यारोपी ने रात के वक्त मृतक को इंस्टाग्राम पर कॉल कर गाँव की डांडी मे मन्दिर के पास मिलने को बुलाया। दोनों ने वहाँ पर बैठकर पहले सुलपा पीया और नशा होने के बाद जब दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई तो मृतक ने हत्यारोपी को रिश्ता तोड़ने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

जिस पर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हुई तो हत्यारोपी ने अपने पास रखे चाकू निकाल मृतक के गले पे लगा दिया और अपने भाई को बुलाकर गला घोंटकर मृतक की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को गन्ने के खेत मे ले जाकर चाकू से गला रेत दिया। मामले में फरार चल रहे अस्तग के भाई की तलाश में भी पुलिस टीम सरगर्मी से जुटी हुई है।

पकड़ा गये हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग पुत्र मुमताज निवासी ग्राम रामपुर कोतवाली गंगनहर जिला हरिद्वार उम्र 20 वर्ष का चालान कर दिया गया है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *