Breaking
7 Jun 2026, Sun

आशु पाहवा ने कराए माता के नेत्रदान,नेत्रदान महादान का 400वां सफल प्रयास 

ऋषिकेश:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)अंतरमन में दूसरे के सुख से सुखी और दूसरे के दु:ख में दु:खी होने के भाव बन जाने में ही हम मानव कहलाने के अधिकारी बन जाते हैं ।ऐसे ही भाव से नेहरू मार्ग, देहरादून रोड़ निवासी लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के पुर्व अध्यक्ष लायन आशु पाहवा ने अपनी मातासावित्री देवी के नेत्रदान करा कर किया।

नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि गत दिवस देर रात्रि सावित्री देवी का निधन हो गया था। मृत्योप्रांत समय की नाजुकता समझते हुए नेत्रदान का निर्णय लेकर नेत्र दान कार्यकर्ता अनिल कक्कड़ को सुचित किया, जिनकी सूचना पर हिमालयन इंस्टिट्यूट की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने निवास पर जाकर दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए।

लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के जनसंपर्क अधिकारी मनमोहन भोला के अनुसार मिशन का यह 400 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *