Breaking
6 Jun 2026, Sat

अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उत्तराखण्ड को “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के संकल्प की दिशा में दून पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों के क्रम में थाना डोईवाला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा प्रहार करते हुए एक नशा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने 31 जनवरी 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मिल गेट तिराहा के पास से अभियुक्त सुरेन्द्र उर्फ सोनू (उम्र 33 वर्ष), निवासी ग्राम कुडकावाला, कोतवाली डोईवाला, को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 10 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 03 लाख रुपये बताई जा रही है।

इस संबंध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-27/2026, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह स्वयं नशे का आदी है और स्थानीय नशेड़ियों से कम दामों में स्मैक खरीदकर अन्य नशेड़ियों को महंगे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त इससे पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: सुरेन्द्र उर्फ सोनू

पिता का नाम: चंद्रहास

निवास: ग्राम कुडकावाला, कोतवाली डोईवाला, देहरादून

उम्र: 33 वर्ष

बरामदगी

  • अवैध स्मैक: 10 ग्राम
  • अनुमानित कीमत: ₹3,00,000/-

आपराधिक इतिहास

  1. मु0अ0सं0-27/2026, धारा 8/21 NDPS Act
  2. मु0अ0सं0-120/2019, धारा 8/21 NDPS Act

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ड्रग्स फ्री देवभूमि के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *