Breaking
20 Sep 2026, Sun

अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई,तीन ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त

हरिद्वार:(जीशान मलिक)जनपद में किसी भी तरह से अवैध खनन न हो तथा अवैध खनन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं खनन विभाग को अपने_अपने क्षेत्रों में छापेमारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया कि उन्हें सायं को सूचना मिली कि रामपुर रामघाटी क्षेत्रांतर्गत अवैध खनन किया जा रहा है। जिसका उनके द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा छापेमारी की गई जिसमें मौके पर दो ट्रेक्टर ट्राली एवं 4× 4 लोडर अवैध खनन करते हुए पकड़े गए।जिनको तत्काल चौकी भीकमपुर के सुपुर्द किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *