Breaking
6 Jun 2026, Sat

अल्मोड़ा में आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती

अल्मोड़ा:(ज़ीशान मलिक)अल्मोड़ा के पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय के आयुष विंग में लंबे समय से रिक्त फार्मेसी अधिकारी का पद अब भर दिया गया है। फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश को इस पद पर तैनात किया गया है, जो अब सोमवार से शनिवार तक सप्ताह के छह दिन आयुष विंग में अपनी सेवाएं देंगे।

“नई व्यवस्था से मरीजों को मिलेगी राहत…

इस नई व्यवस्था से आयुष विंग में आने वाले मरीजों को आयुर्वेदिक दवाओं की उपलब्धता में काफी राहत मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, मरीजों को दवा वितरण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

“सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका…

इस समस्या के समाधान के लिए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने जिलाधिकारी और विभागीय उच्चाधिकारियों से संपर्क किया और सूचना के अधिकार (आरटीआई) के माध्यम से भी इस मुद्दे को उठाया। उनके प्रयासों के बाद अब आयुष विंग में फार्मेसी अधिकारी की तैनाती की गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *