Breaking
4 Nov 2026, Wed

अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन समारोह, पत्रकारों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की ओर से मंगलवार को पेंटागन मॉल स्थित कार्यालय में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई और उपहार वितरित किए।

समारोह में संगठन की अध्यक्ष चंचल तोमर ने कहा कि महासंघ पत्रकारों के हितों के लिए धरातल पर काम करेगा। संगठन का उद्देश्य सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाकर उनकी आवाज बुलंद करना और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा होना है।उन्होंने कहा कि पत्रकार अपनी लेखनी से समाज को आईना दिखाने का काम करते हैं, समाज में पत्रकारों के प्रति विश्वास और सम्मान बना हुआ है। ऐसे में उनके हितों की रक्षा करना बेहद जरूरी है।

वहीं सचिव संजय लाम्बा ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के हितों का शोषण हो रहा है, संगठन सभी पत्रकारों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा करेगा।कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत बनाने का संदेश दिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed