Breaking
21 Apr 2026, Tue

“अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स मीट में एस.एम.जे.एन (SMJN) के खिलाड़ियों ने लहराया परचम”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हाल ही में संपन्न हुई अंतर-महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता (Inter-Collegiate Athletics Meet) में एस.एम.जे.एन.कॉलेज के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरा एसएमजेएन परिवार गौरवान्वित है।प्रतियोगिता में कशिश ठाकुर ने अपने कौशल का लोहा मनवाते हुए हैमर थ्रो (Hammer Throw) स्पर्धा में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं, पार्थ शर्मा ने भी शानदार खेल दिखाते हुए शॉट पुट (गोला फेंक) में रजत पदक और हैमर थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। महंत रविंद्र पुरी ने कशिश ठाकुर और पार्थ शर्मा को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। महंत ने टीम के कोच रंजीता और भरत भूषण के अनुशासन और समर्पण की भी सराहना की और कहा कि टीम की सफलता में उनका योगदान अमूल्य है।

प्रोफ़ेसर डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि एस.एम.जे.एन परिवार उन सभी एथलीटों पर गर्व करता है जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। आपके जज्बे और दृढ़ संकल्प ने महाविद्यालय का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर खेल विभाग के सभी सदस्यों, विशेष रूप से विनय थपलियाल और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।हम आशा करते हैं कि यह जीत हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए एक सफल यात्रा की शुरुआत साबित होगी। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एसएमजेएन परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *