Site icon Bhagwa Sanatan Times

SIR अभियान: उत्तराखंड के 11,733 बीएलओ को मिलेगा ₹350 का मोबाइल रिचार्ज, CEO ने जारी किए आदेश

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स को निर्वाचन आयोग बड़ी राहत देने जा रहा है। मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए प्रदेश के सभी 11,733 बीएलओ को ₹350 का भुगतान किया जाएगा।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर सभी बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज हेतु भुगतान के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को “बीएलओ ऐप” के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा।CEO ने कहा कि पूरी प्रक्रिया के दौरान बीएलओ को मोबाइल डाटा प्लान की कमी न आए, इसी को ध्यान में रखते हुए एक माह का मोबाइल रिचार्ज प्लान हेतु धनराशि देने का निर्णय लिया गया है। इससे बीएलओ बिना किसी तकनीकी अड़चन के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा कर सकेंगे।

Exit mobile version