मुरादाबाद:(जीशान मलिक)भीषण गर्मी और लू को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग ‘ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन’ (GNRF) ने कुंदरकी-मुरादाबाद-अलीगढ़ हाईवे जीरो पॉइंट पर राहगीरों के लिए ठंडे पानी का स्टॉल लगाया। यहां लोगों को ठंडा और साफ पानी पिलाकर उनकी प्यास बुझाई गई।संस्था के नगर अध्यक्ष मुहम्मद अरकान क़ादरी अत्तारी ने बताया कि GNRF ने जनता की सेवा के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में पीने के साफ और ठंडे पानी के स्टॉल यानी “छबील” लगाने की शुरुआत की है।
इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को कड़ी धूप में राहत देना और उन्हें पानी की कमी से बचाना है। ये स्टॉल शहर के मुख्य इलाकों में लगाए गए हैं, जहां हर किसी के लिए ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।
“इस मुहिम की खास बातें:
– सही जगह का चुनाव: स्टॉल बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों के पास लगाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
– साफ-सफाई का ख्याल: GNRF के सेवादार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पानी साफ और फिल्टर्ड हो ताकि लोगों की सेहत बनी रहे।
– सेवा के लिए मौजूद: हर स्टॉल पर GNRF की टीम सुबह से शाम तक लोगों को पानी पिलाने के लिए मौजूद रहती है।
नगर अध्यक्ष ने कहा, “इस चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी जरूरत है। हमारा मकसद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख्स प्यासा न रहे।”आपको बता दें कि ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में लोगों की मदद, मुफ्त इलाज और वृक्षारोपण जैसे कार्यों में हमेशा आगे रहता है।
इस अवसर पर ग़ुलाम नबी अत्तारी, फरज़ंद अली, फरमान, आसिफ चौधरी, मु. समी, गौसे आज़म अत्तारी, सरफराज पाशा, सकलैन अत्तारी आदि मौजूद रहे।

