Site icon Bhagwa Sanatan Times

दावत-ए-इस्लामी GNRF की खिदमत-ए-खल्क, सैदनगली में शरबत बांटकर पेश की मिसाल

मुरादाबाद:(जीशान मलिक) भीषण गर्मी के बीच दावत-ए-इस्लामी इंडिया के शोबा GNRF की जानिब से आज नगर पंचायत सैदनगली में शरबत का स्टॉल लगाया गया। स्टॉल पर राहगीरों, दुकानदारों और आम जनता को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।दावत-ए-इस्लामी हमेशा से इंसानियत की खिदमत में पेश-पेश रहती है। आज सैदनगली में लगाए गए शरबत स्टॉल से सैकड़ों लोगों को फायदा पहुंचा। लोगों ने इस नेक काम को खूब सराहा और आयोजकों के लिए दुआएं कीं।

इस नेक काम की निगरानी डिस्ट्रिक्ट निगरान मौलाना महताब मदनी साहब ने की। उनके साथ कोर्स रुक्न-ए-मजलिस मौलाना अबसार आलम साहब, स्टेट क़ाफ़िला ज़िम्मेदार मुहम्मद मेराज आलम साहब, शोबा मदरसतुल मदीना ऑफिस ज़िम्मेदार मुहम्मद नईम सैफ़ी के अलावा नाहिद भाई, नौशाद भाई, शानू भाई ने खिदमत अंजाम दी।

शरबत पीने आए लोगों ने कहा कि इस कड़ी धूप में दावत-ए-इस्लामी की टीम ने वाकई नेक काम किया है। एक राहगीर ने कहा, “अल्लाह इन भाइयों की इस खिदमत को कबूल फरमाए। गर्मी में ठंडा शरबत पीकर जान में जान आई।”GNRF टीम ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में इंसानियत की खिदमत करना हमारा मकसद है। आगे भी ऐसे स्टॉल लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई जाएगी।

Exit mobile version