Site icon Bhagwa Sanatan Times

दावत-ए-इस्लामी की GNRF ने उर्स में दिखाई इंसानियत, मुफ्त पिलाया लोगो को ठंडा शरबत

यूपी:(जीशान मलिक) कुंदरकी गांव चक फाजलपुर में हज़रत भोले भाले मियां के उर्स के मौके पर ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन (GNRF) ने जायरीनों की सेवा में ठंडे शर्बत का स्टॉल लगाया। भीषण गर्मी और तपिश को देखते हुए दावत-ए-इस्लामी हिंद के वेलफेयर विभाग GNRF ने उर्स में आए मुसाफिरों, मजदूरों और राहगीरों को राहत पहुंचाई।

“कोई प्यासा न रहे” – अरकान क़ादरी”

GNRF के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरकान क़ादरी ने बताया कि मुहिम का मकसद कड़ी धूप में लोगों को राहत देना है।और पानी की कमी से बचाना है। इसी तरह के स्टॉल अलग-अलग इलाकों में लगातार लगाए जा रहे हैं जहां ठंडे पानी की सुविधा बिल्कुल मुफ्त है।

“साफ-सफाई और सेहत का रखा ख्याल”

GNRF के वॉलंटियर्स ने बताया कि स्टॉल पर साफ और फिल्टर्ड पानी ही पिलाया जा रहा है ताकि लोगों की सेहत बनी रहे। टीम सुबह से शाम तक सेवा के लिए मौजूद रही।

फाउंडेशन ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी में बाहर निकलने वाले लोगों के लिए पानी सबसे बड़ी जरूरत है। हमारा मकसद इंसानियत की सेवा करना है ताकि कोई भी शख्स प्यासा न रहे। ग़रीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन पूरे देश में भलाई के कामों, मुसीबत में मदद, मुफ्त इलाज और पौधारोपण जैसे कामों में हमेशा आगे रहता है।

इस अवसर मौके पर दानिश अत्तारी, अब्दुल गफ्फार, नाजिम कुरेशी, मुहम्मद नन्हे, मुहम्मद रोहिल, मुहम्मद इमरान आदि सेवादार मौजूद रहे।

Exit mobile version