Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन

हरिद्वार,हर्ष सैनी, भगवा सनातन टाइम्स

28 जुलाई 2025 – राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तराखंड नैनीताल के निर्देश और जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार द्वारा स्वराज फाउंडेशन के सहयोग से जिला बार एसोसिएशन हरिद्वार के बार कक्ष में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर एक रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

 

इस अवसर पर कई अधिवक्ताओं ने रक्तदान किया और हेपेटाइटिस की जांच कराई। साथ ही, जिला कारागार हरिद्वार में भी एक विशेष चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें बंदियों की हेपेटाइटिस जांच की गई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सचिव/सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सिमरनजीत कौर ने रक्तदान करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और आयोजन में भाग लेने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

 

 

इस मौके पर जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष नमित शर्मा, सचिव सतीश चौहान, एडवोकेट कुलदीप सिंह, एडवोकेट राजकुमार चौहान, एडवोकेट कुलवंत सिंह चौहान, एडवोकेट रमन सैनी और एडवोकेट अरविंद कुमार श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version