Site icon Bhagwa Sanatan Times

हरिद्वार में विश्व स्वास्थ्य दिवस का भव्य आयोजन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)हरिद्वार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्वराज फाउण्डेशन के सहयोग से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार भवन में ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया।सचिव सिमरनजीत कौर ने अपने संबोधन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया और कहा कि एक स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।शिविर में उपस्थित स्टाफ और पी.एल.वी. सदस्यों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया।मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सौजन्य एवं नेत्रदान आई केयर हॉस्पिटल हरिद्वार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।स्वराज फाउण्डेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर माननीय न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेन्द्र दत्त,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार,सिमरनजीत कौर,जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जसमेन्द्र सिंह एडवोकेट,सचिव विपिन द्विवेदी एडवोकेट,पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs) एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Exit mobile version