Site icon Bhagwa Sanatan Times

BREAKING NEWS: LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी राहत, अब गांव-शहर में 25 दिन में होगी बुकिंग

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है।आपको बता दे कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर ही सिलेंडर बुक करा सकेंगे।दरअसल, फरवरी 2026 में मिडिल ईस्ट में संघर्ष के चलते एलपीजी की किल्लत को देखते हुए मंत्रालय ने 12 मार्च 2026 को एक आदेश जारी किया था। जिसमें शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन का बुकिंग गैप तय किया गया था।

मंत्रालय के अनुसार अब एलपीजी की सप्लाई स्थिति सामान्य हो गई है और बैकलॉग भी काफी कम हो गया है। इसी को देखते हुए मंत्रालय ने पुराने नियम को संशोधित करते हुए सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक समान 25 दिन का इंटर-रिफिल बुकिंग गैप तय किया है।इस संबंध में मंत्रालय की ओर से 7 सितंबर 2026 को IOCL, BPCL और HPCL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से नए नियम को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version