देहरादून:(ज़ीशान मलिक)जिला प्रशासन ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कस दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र में संचालित कंट्रोलरूम में एलपीजी गैस से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कार्यवाही की जा रही है।
आज जिला प्रशासन की विभिन्न टीमों द्वारा जिले में 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों और 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए और डोईवाला में एक प्राथमिकी दर्ज करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
“जारी किये गए कंट्रोलरूम के नंबर…
– 1077
– 0135-2626066
– 2726066
– व्हाट्सएप नंबर: 7534826066
जिलाधिकारी ने जनमानस से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, होमडिलिविरी के माध्यम से प्रत्येक उपभोक्ता तक घर तक गैस आपूर्ति की जाएगी। वर्तमान में शहरी क्षेत्र के लिए एक बार गैस सिलेंडर प्राप्त करने के उपरान्त 25 दिन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुकिंग करा पाएंगे।

