Site icon Bhagwa Sanatan Times

जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की समीक्षा की

हरिद्वार:(ज़ीशान मलिक)जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आज आपदा कंट्रोल रूम में संबंधित अधिकारियों एवं गैस एजेंसियों के विक्रय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद में एलपीजी गैस की कमी नहीं है और सभी एजेंसियों में सभी उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम से भी अब एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा रही है और वर्तमान समय में स्थिति सामान्य है।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के विक्रय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा जो भी गैस की बुकिंग की जा रही है, उसे होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाए।

“जिलाधिकारी के निर्देश…

 

सभी गैस एजेंसियों को प्राथमिकता से एलपीजी गैस उपलब्ध कराई जाए।उपभोक्ताओं को ऑनलाइन केवाईसी के लिए प्रेरित किया जाए।गैस एजेंसियों में अनावश्यक रूप से लाइन में लगने से बचने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए।एलपीजी गैस सिलेंडर की अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग पर निगरानी रखी जाए।शिकायतों का तत्परता से निस्तारण किया जाए।

“बैठक में उपस्थित रहे…

मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,पुलिस अधीक्षक क्राइम निशा यादव,उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत,जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,डीएनओ मयंक कुमार,गैस एजेंसी के विक्रय अधिकारी अश्वनी कुमार, सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी।

Exit mobile version