हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने 11 इंस्पेक्टर और 4 सब इंस्पेक्टर के तबादले किए हैं। यह तबादले बुधवार देर शाम हुए हैं। इन तबादलों के पीछे का उद्देश्य कानून व्यवस्था को बेहतर बनाना और पुलिस विभाग में बदलाव लाना है।
“तबादला सूची के अनुसार प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं…
– निरीक्षक प्रवीण काश्यारी को पुलिस लाइन से कोतवाली लक्सर का प्रभारी बनाया गया है।
– निरीक्षक राजीव रौथाण को कोतवाली लक्सर से कोतवाली भगवानपुर का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
– निरीक्षक मणि भूषण श्रीवास्तव को शाखा पुलिस कार्यालय से कोतवाली गंगनहर का प्रभारी बनाया गया है।
– निरीक्षक मनोहर भंडारी को कोतवाली गंगनहर से थाना श्यामपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
– निरीक्षक शांति कुमार को कोतवाली रानीपुर से शाखा पुखरियाल भेजा गया है।
– निरीक्षक मनीष उपाध्याय को कोतवाली रुड़की से वाचक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय हरिद्वार नियुक्त किया गया है।
– निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को सीआईयू रुड़की से कोतवाली रुड़की का प्रभारी बनाया गया है।
– निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत को वाचक कार्यालय से थाना कनखल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
– उपनिरीक्षक मनोज शर्मा को थाना श्यामपुर से पुलिस कार्यालय भेजा गया है।
– निरीक्षक दिग़पाल कोहली को पीआरओ कार्यालय से थाना खानपुर का प्रभारी बनाया गया है।
– उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी को थाना खानपुर से शाखा पुलिस स्थानांतरित किया गया है।
– निरीक्षक विजय सिंह को सीसीटीएनएस/ट्रांजिट सेल से थाना बहादराबाद का प्रभारी बनाया गया है।
– उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा को थाना बहादराबाद से थाना भगवानपुर भेजा गया है।
– उपनिरीक्षक मनोहर सिंह रावत को थाना कनखल से शाखा पुखरियाल तैनात किया गया है।
– निरीक्षक आशुतोष राणा को फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन एंड क्राइम सेल से कोतवाली रानीपुर का प्रभारी बनाया गया है।

