देहरादून:(चीफ एडिटर) 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शिवसेना द्वारा प्रदेश कार्यालय गढ़ी कैंट में ध्वजारोहण एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में शिवसैनिकों एवं पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इसके पश्चात एक रैली का आयोजन किया गया। जिसका संचालन देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने कहा कि भारत में संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। जिसका श्रेय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं देश के शहीद वीर सपूतों को जाता है। उन्होंने संविधान की मूल भावना पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सचिन दीक्षित को शिवसेना का प्रदेश उप प्रमुख नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रमुख ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे अपने पद की गरिमा को समझते हुए तन, मन और धन से संगठन के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश उप प्रमुख सौरभ सिंह नेगी, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश सचिव आचार्य नंदकिशोर शर्मा, प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, देहरादून महानगर उप प्रमुख रजत, वार्ड 58 प्रमुख मोहित मिश्रा सहित अंशुल, ऋतिक, आदित्य, महेश, लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी, ऋतिक (प्रेम नगर अध्यक्ष), आजाद गैरोला, मनीष पनौली, हरदीप, हैप्पी, पवन सिंह, लाल बाबू, विनय, अभिषेक सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।

