Breaking
6 Jun 2026, Sat

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में युवा आपदा मित्रों के प्रशिक्षण का 8 वां बैच हुआ पूर्ण

देहरादून:(जीशान मलिक) उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) द्वारा युवाओं को आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए संचालित “युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम” के तहत आज गुरुवार को आठवें बैच का शुभारंभ हो गया है। जिसका शुभारंभ SDRF वाहिनी मुख्यालय, जौलीग्रांट में किया गया। इस बैच में कुल 68 युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं।जिनमें 28 युवक एवं 35 युवतियाँ शामिल हैं।

इस अवसर पर सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “युवा आपदा मित्र” आपदा की स्थिति में समुदाय के लिए एक मजबूत आधार बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना का भी विकास करता है। सेनानायक ने अपेक्षा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात सभी आपदा मित्र अपने-अपने क्षेत्रों में आपदा के समय प्रथम प्रतिवादक (First Responder) के रूप में त्वरित एवं प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *