Breaking
18 Sep 2026, Fri

डीएम की अध्यक्षता में भगवानपुर में आयोजित होगा तहसील दिवस

हरिद्वार:(जीशान मलिक) भगवानपुर क्षेत्रवासियों के लिए भगवानपुर में आयोजित होगा तहसील दिवस।उप जिलाधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि दिनांक 20.01.2026 दिन मंगलवार को सभी 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक स्थान नवनिर्मित तहसील भवन तहसील भगवानपुर परिसर में उत्तराखण्ड शासन देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें तहसील भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत के आमजन की शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया जायेगा।साथ ही उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय और स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करने का कष्ट करे।जिससे कि तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *