Breaking
6 Jun 2026, Sat

रुड़की नगर निगम में VG RAM G जनजागरण अभियान सम्मेलन संपन्न

रुड़की:(जीशान मलिक)विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण एक्ट (VG RAM G)” जनजागरण अभियान के अंतर्गत रुड़की नगर निगम सभागार में एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. कल्पना सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह,सहित वक्ताओं ने अभियान के उद्देश्य, कार्ययोजना और इसके दूरगामी लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा जब गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। VG RAM G अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार के अवसर पैदा करना, स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आजीविका के नए साधन विकसित करना है।

उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस मिशन के साथ जोड़कर पात्र लाभार्थियों तक सीधा लाभ पहुंचाया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि यह अभियान संगठन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही सफल हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान से जोड़ें, उन्हें योजनाओं की जानकारी दें और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सेतु की भूमिका निभाएं। उन्होंने इसे ग्रामीण भारत के समग्र विकास की मजबूत नींव बताया।

राज्य मंत्री देशराज करनावल ने कहा कि नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के समन्वित विकास के लिए ऐसे अभियानों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और स्वयं सहायता समूहों को इस मिशन से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कौशल विकास, लघु उद्योग और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक संजय अरोड़ा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अभियान के विभिन्न चरणों की जानकारी दी। कार्यक्रम सहसंयोजक सचिन झबरेडी और अनिल चौधरी ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आगामी गतिविधियों की कार्ययोजना साझा की।

सम्मेलन में मुख्य रूप से राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति,अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़,जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला उपाध्यक्ष भीम सिंह, सोनू धीमान, सौरभ गुप्ता, प्रिया प्रवेश, के जिला मंत्री सतीश सैनी, प्रतिभा चौहान, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सुशील रावत, कदम सिंह, गीता मलिक, अंकित गौतम, मोर्चों से नीलकमल शर्मा,सुदेश चौधरी, रोमा सैनी, सावित्री मंगला,ठाकुर संजय सिंह, अरविंद गौतम, एड बृजेश त्यागी, पूजा नंदा,एड नवीन जैन, सुंदर लाल प्रजापति, योगेश त्यागी , महेंद्र काला, विवेक चौधरी, सरदार सतवीर सिंह ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *