Breaking
8 Jun 2026, Mon

बीएचईएल ने बीसीजीसीएल की परियोजना के लिए कोयला गैसीकरण पैकेज का ऑर्डर किया प्राप्त

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (बीसीजीसीएल), जो कि बीएचईएल और कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का संयुक्त उद्यम से है।झारसुगुड़ा, ओडिशा में अपनी कोल-टू-2000 टीपीडी अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए कोयला गैसीकरण और रॉ सिनगैस क्लीनिंग पैकेज का अनुबंध प्राप्त किया है।

इस अनुबंध के अंतर्गत कोयला गैसीकरण और रॉ सिनगैस क्लीनिंग सुविधाओं की इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण, कमीशनिंग और प्रदर्शन गारंटी शामिल है, जो एकीकृत रासायनिक परिसर की मुख्य प्रक्रिया इकाइयां हैं। कार्य के दायरे में गैसीफायर और संबंधित सहायक उपकरण, स्टीम जनरेशन प्लांट, एयर सेपरेशन यूनिट, कोयला और राख हैंडलिंग सिस्टम और कूलिंग टावर सुविधाएं शामिल हैं।

इस परियोजना में बीएचईएल की इन-हाउस विकसित प्रेशराइज्ड फ्लूडाइज्ड बेड गैसीफिकेशन (पीएफबीजी) तकनीक का उपयोग किया जाएगा तथा यह इसका पहला वाणिज्यिक-स्तर का अनुप्रयोग होगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *