Breaking
31 Jul 2026, Fri

पिरान कलियर में दोनों गंगनहर पुलो पर उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई विभाग द्वारा कराया जा रहा है सेफ्टी रेलिंग का कार्य 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)पिरान कलियर स्थित दोनों गंगनहर के पुलो पर उत्तर प्रदेश सरकार एवं सिंचाई विभाग के द्वारा लगाई जा रही है।सेफ्टी रेलिंग।रेलिंग का कार्य बड़े स्तर पर कराया जा रहा है। लेकिन पिरान कलियर के कुछ छुट भय्या नेता झूठी वाह वाही लूटने के चक्कर में फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जनता को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है।ताकि जनता हो लगे हमारे नेता ये कार्य करा रहे है।और जो जनता में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे है उसी को लेकर और इस भ्रम को दूर करने के लिए उक्त मामले को लेकर हमारी वार्ता एसडीओ हरिद्वार अनुज कुमार बंसल उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई विभाग से वार्ता हुई है।

और अधिशाषी अभियंता इंजीनियर विकास त्यागी से भी हमने जानकारी ली है जिन्होंने बताया है कि हमारे सिंचाई विभाग द्वारा हरिद्वार से लेकर रुड़की तक गंगनहर पुलो पर सेफ्टी रेलिंग लगनी थी। जिनमें कुछ पुलों पर सेफ्टी रेलिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और जिनमें कुछ पुलों पर रह गया था। जिसमें पिरान कलियर के भी पुरानी और नई दोनों नहरों के पुल थे उन पर हमारे उत्तर प्रदेश सरकार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा सेफ्टी रेलिंग का कार्य कराया जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *