हरिद्वार:(जीशान मलिक)बुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में विकास खंड रूड़की न्याय पंचायत इमलीखेड़ा के प्राथमिक विधालय मेंहवड खुर्द में बहुउद्देशीय शिविर आयोजन किया गया।”जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनों से 583 क्षेत्रीयवासियों को लाभान्वित किया गया तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 86 लोगों को विभिन्न प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।इस शिविर में 962 लोगों द्वारा किया गया प्रतिभाग।
इस आयोजित शिविर ने क्षेत्रवासियों द्वारा विभि विभागों से संबंधित 44 समस्याएं दर्ज कराई गई।जिसमें भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव,आवास की मांग आदि समस्याएं दर्ज कराई गई, जिसमें 16 समस्याओं का जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निस्तारण किया गया।
शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में पूरे प्रदेश के न्याय पंचायतों में जन जन की सरकार जन जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित करते हुए,जिसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराना है तथा क्षेत्रवासियों की जो भी समस्याएं है उसका निराकरण भी मौके पर ही संबंधित विभागों द्वारा कराया जा रहा है।

