Breaking
29 May 2026, Fri

पिरान कलियर पुलिस की लगातार कार्यवाही 62.85 ग्राम अवैध चरस के साथ महिला तस्कर क़ो किया गिरफ्तार

पिरान कलियर:(ज़ीशान मलिक) पिरान कलियर पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता एक महिला को अवैध चरस के साथ की गिरफ्तार. महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से महिला क़ो जेल भेज दिया गया है.

पिरान कलियर थाना प्रभारी दिलवर सिहं नेगी ने बताया कि एसएसपी पर्मेन्द्र सिंह डोभाल के निर्देश पर थाना क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहे हैं.

आपको बता दे कि बुधवार को धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने शिवदासपुर उर्फ़ तेलीवाला में शिव मंदिर के पास एक दुकान से एक महिला को गिरफ्तार किया गया.

जिसके पास से 62.85 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है.पुलिस ने पकड़ी गई महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया है.

गिरफ्तार करने वाली टीम में धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, महिला हैड कांस्टेबल दर्शन कौर, अजब सिंह, अजमद आदि शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *