Breaking
29 May 2026, Fri

रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने सड़क चौड़ीकरण सहित पुनर्निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन 

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने बहादराबाद सिडकुल फोरलेन से शिवालिकनगर सीआईएसएफ चौक तक सड़क के चौड़ीकरण सहित पुनर्निर्माण का कार्य पूजन कर शुरू कराया।

रानीपुर विधायक द्वारा प्रस्तावित कुंभ निधि से लगभग 4 किमी बनने वाली इस सड़क का लगभग 12 करोड रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा पुनर्निर्माण किया जा रहा है। इस सड़क के निर्माण से इस मार्ग से रोजाना जिला मुख्यालय, सिडकुल, बहादराबाद आने-जाने वाले हजारों लोगों के अलावा सुभाष नगर, टिहरी विस्थापित कॉलोनी, भेल उपनगरी, शिवालिक नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की ओर आने जाने वाले लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र वासियों द्वारा विधायक आदेश चौहान का धन्यवाद एवं स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि पूरे क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य को प्राथमिकता के आधार पर धरातल तक पहुंचा जा रहा है। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध जनता के बीच पहुंचाया जाए। अनियोजित विकसित क्षेत्र का विकास भी सरकार की योजना में शामिल है।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी संजीव गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल वशिष्ठ,अशोक मेहता,शिवालिकनगर के तीनों व्यापार मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, विभाष सिन्हा,धर्मेन्द्र विश्नोई,सामुदायिक केंद्र अध्यक्ष उमेश शर्मा, सचिव भारतभूषण,मंदिर समिति अध्यक्ष ऐ के माथुर, नगरपालिका शिवालिकनगर सभासद विरेन्द्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, शीतल पुंडीर, अमरदीप सिंह रॉबिन, राजकुमार यादव,रमेश पाठक, गरिमा सिंह,गौरव पुंडीर,अनिल राणा,वरूण वशिष्ठ, नरेंद्र चौहान,इंद्रपाल शर्मा, ओ एन शुक्ला ,इंद्राज दुग्गल ,सुरेंद्र कर्णवाल,मोहित चौहान, मंजू नौटियाल, अनुज शर्मा, राकेश शर्मा ,राकेश राणा, रेखा सिंगल, ओमवीर राणा, मंगल मूर्ति, सुनील गोयल, बीपी गुप्ता, सुभाष कपूर, राधेश्याम पाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *