Breaking
8 Jun 2026, Mon

पुलिस चौकी तपोवन के पास खाई में गिरे व्यक्ति को SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

टिहरी गढ़वाल:(जीशान मलिक)समय लगभग 14:25 बजे थाना मुनिकीरेती से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस चौकी तपोवन से लगभग 300 मीटर आगे एक व्यक्ति खाई में गिर गया है, जिसे निकालने हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना पर sdrf टीम तत्परता से घटनास्थल पर पहुँची। वहाँ पहुँचकर देखा गया कि एक व्यक्ति लगभग 10 मीटर ऊँची खड़ी चट्टान पर फँसा हुआ है। टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित किया गया तथा उक्त व्यक्ति को सफलतापूर्वक रोड हेड तक पहुँचाया गया।

उक्त व्यक्ति की पहचान राजीव रंजन पुत्र बैदनाथ, निवासी गुड़गांव, हरियाणा के रूप में हुई है, जो सकुशल है।

रेस्क्यू टीम विवरण :

ए.एस.आई. विजेन्द्र कुड़ियाल

हे.का. रमेश उनियाल

का. रविन्द्र नेगी

का. रमेश भट्ट

का. पंकज सिंह।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *