हरिद्वार:(जीशान मलिक)सोमवार को जिला प्रेस क्लब हरिद्वार(रजि०) ने पुराना रानीपुर मोड स्थित फन एंड फूड रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें क्लब के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को विशेष दीपावली के पुरस्कार भेट किए गए।और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की दी शुभकामनाएं।
इस अवसर मौके पर अध्यक्ष राकेश वालियां ने सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पत्रकारों का जीवन भी दीपावली के दीपकों की तरह है, जो दिन-रात समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। उन्होंने कहा पत्रकारों का जीवन भी दीपावली के दीपकों की तरह है।जो दिन-रात समाज को दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।
साथ ही उपाध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने सभी पत्रकारों को दीपावली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पत्रकार सच्चाई और जनहित के लिए जिस समर्पण से कार्य करते हैं। वह प्रशंसनीय है।उन्होंने कहा—“पत्रकारिता केवल समाचार का माध्यम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवित रखने की सबसे मजबूत कड़ी है।”उन्होंने ये भी कहा कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना, दोनों ही जिम्मेदारियां पत्रकार बखूबी निभा रहे हैं।
महामंत्री अनिल बिष्ट ने सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं दी और भारतीय संस्कृति में पर्वो के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिला प्रैस क्लब हरिद्वार पत्रकारिता के साथ_साथ सामाजिक दायित्वों को भी कुशलता के साथ निभा रहा है।
कोषाध्यक्ष मनोज कश्यप ने कहा,“दीपावली हमारी आस्था, परंपरा और सांप्रदायिक सद्भाव का अद्भुत संगम है। यह रोशनी का पर्व है। जहां दीपक प्रकाश का प्रतीक बनकर अंधकार को दूर करता है। दीया जीवन की रोशनी सीख और आशा का प्रतीक है। यह हर्ष और उल्लास का त्योहार है।” उनके संबोधन ने उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार किया।और सभी पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें सभी पत्रकारों ने साथ बैठकर भोजन किया और एक-दूसरे को दीपावली की बधाइयाँ दीं। पूरे समारोह में भाईचारे, एकता और सौहार्द का भाव देखने को मिला।
इस अवसर पर कार्यक्रम मुख्य रूप से सनोज कश्यप, गणेश भट्ट,मोहन राजा, मुमताज आलम खान,अशोक पांडे, कमल शर्मा, शिप्रा अग्रवाल, कमल अग्रवाल, नदीम, अवधेश, नौशाद अली, राकेश वर्मा, बाबर खान,जुनैल अंसारी, रितेश तिवारी, केशव चौहान, सद्दाम हुसैन, दीपक झा, काशिफ सुल्तान, जीशान मलिक,गुलज़ार अहमद,कुणाल शर्मा,जेनुल अंसारी, मनोज ठाकुर, रोहित, राजू, विजय प्रजापति, सागर कुमार, सर्विन्द्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रवीण कश्यप, इंद्र कुमार शर्मा, राजेश वर्मा आदि के संग अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

