Breaking
17 Sep 2026, Thu

Budget Session 2025 में उठी बड़ी मांग! पिरान कलियर में होंगे ये बड़े विकास कार्य?

(रागिब नसीम)देहरादून। आज बजट सत्र के दौरान पिरान कलियर के विधायक फुरकान अहमद ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और स्थानीय जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए सरकार से सहयोग मांगा।

विधायक फुरकान अहमद ने बजट सत्र में निम्नलिखित विकास कार्यों की मांग की:

1.भारापुर में बिजली घर – क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए एक नया बिजली घर बनाए जाने की मांग रखी गई।

2.मेहवड़ में स्टेडियम – युवाओं को खेल और फिटनेस के बेहतर अवसर देने के लिए मेहवड़ में एक स्टेडियम का प्रस्ताव रखा गया।

3.पिरान कलियर में पुराने क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण – लंबे समय से जर्जर हो चुके पुल के पुनर्निर्माण की आवश्यकता को रेखांकित किया गया, जिससे आवागमन सुगम हो सके।

4.मरगूबपुर में पॉलीटेक्निक कॉलेज – क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए मरगूबपुर में एक पॉलीटेक्निक कॉलेज खोलने की मांग रखी गई।

5.रामपुर में बिजली घर – इस इलाके में भी बिजली आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए एक नया बिजली घर बनाने की जरूरत पर जोर दिया गया।

6.दरगाह शरीफ का सौंदर्यीकरण – ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल दरगाह शरीफ के सौंदर्यीकरण और सुविधाओं के विकास के लिए विशेष बजट की मांग की गई।

विधायक ने कहा कि ये सभी विकास कार्य क्षेत्र की जनता के हित में हैं और इससे स्थानीय लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सरकार से इन मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *