Breaking
28 Aug 2026, Fri

रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल, जाना मरीजों का हाल

रुड़की:(जीशान मलिक)उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर रुड़की उप जिला चिकित्सालय में सेवा कार्यों के तहत फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रदीप बत्रा मौजूद रहे और मरीजों को फल वितरित किए।

मुख्यमंत्री धामी ने स्वयं जनता से आग्रह किया था कि राज्य में आई आपदा को देखते हुए उनका जन्मदिन किसी भव्य आयोजन के बजाय सेवा कार्यों के रूप में मनाया जाए। इसी मानवीय भावना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सेवा पखवाड़े” की प्रेरणा से रुड़की में यह सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रदीप बत्रा ने मरीजों का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही हमारी सच्ची पूंजी है और इसी सेवा भावना से समाज का उत्थान संभव है।सेवा कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजीव तोमर व पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *