Breaking
3 Nov 2026, Tue

वन नेशन वन इलेक्शन पर आधारित गोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि डॉ.मधु सिंह और मुख्य वक्ता बिमला नैथानी ने रखे अपने विचार

रुड़की:(जीशान मलिक)स्थानीय ब्लॉक परिसर में “वन नेशन वन इलेक्शन” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना और इसके संभावित लाभों एवं चुनौतियों पर विमर्श करना रहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह पहुंची। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “वन नेशन वन इलेक्शन” लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अलग-अलग समय पर चुनाव कराने से जहां भारी खर्च होता है, वहीं प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियाँ भी प्रभावित होती हैं। यदि पूरे देश में एक साथ चुनाव कराए जाते हैं तो संसाधनों की बचत होगी और शासन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी। डॉ. सिंह ने इस विषय को लेकर पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा यह पहल देशहित में अत्यंत उपयोगी और दूरदर्शी साबित होगी।

इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता उत्तराखंड महिला आयोग की सदस्य बिमला नैथानी रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय और धन की बचत होगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव की प्रक्रिया में कई बार महिलाओं की भागीदारी कमजोर रह जाती है, जबकि एक साथ चुनाव से उन्हें अधिक अवसर और सुविधा मिलेगी। नैथानी ने स्पष्ट किया कि “वन नेशन वन इलेक्शन” भारतीय लोकतंत्र को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का कार्य करेगा।

इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, महिला आयोग सदस्य बिमला नैथानी,भाजपा जिला मंत्री प्रतिभा चौहान, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा , खंड विकास अधिकारी सुमन दत्त कुटियाल, सहायक प्रबंधक काम सिंह फरसवान, ब्लॉक मिशन प्रबंधक रोमा सैनी ,रीप परियोजना से मूल्यांकन एवं अनुसरण वित्त सहायक प्रिंस चौहान ,आजीविका समन्वयक भावना पंत,एरिया कोर्डीनेटर हेमंत कुमार (NRLM ),कृषि एवं सहायक विस्तार अनुज कटारिया ।सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचार रखते हुए इस पहल की सराहना की और इसे देश की राजनीतिक स्थिरता और विकास की दृष्टि से ऐतिहासिक बताया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में यह कार्य आसान नहीं है, लेकिन यदि राजनीतिक दल मिलकर एकजुटता दिखाएँ तो यह लक्ष्य निकट भविष्य में प्राप्त किया जा सकता है। इससे देश के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी और जनता को बार-बार चुनावी प्रक्रिया से होने वाली असुविधाओं से मुक्ति मिलेगी।

गोष्ठी के अंत में आशा दशामाना, दमयंती नेगी, पुष्पा बुड्ढाकोटि सहित उपस्थित जनसमूह से प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें लोगों ने अपनी जिज्ञासाएँ और सुझाव रखे। वक्ताओं ने सभी प्रश्नों का उत्तर देते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की अवधारणा आने वाले समय में लोकतांत्रिक भारत को नई दिशा देगी।

अंत में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा ने किया। उन्होंने कहा कि आज की यह गोष्ठी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई है और आने वाले समय में इस विषय पर और अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *