Breaking
20 Sep 2026, Sun

गणपति विसर्जन पर प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां, संत रविदास घाट पर अवैध विसर्जन

गणपति विसर्जन पर प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां, संत रविदास घाट पर अवैध विसर्जन

हरिद्वार,अजय नामदेव,भगवा सनातन टाइम्स

नगर निगम आयुक्त द्वारा गणपति विसर्जन हेतु जारी आदेशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आदेश में स्पष्ट उल्लेख था कि विसर्जन केवल पंतदीप पार्किंग गेट नंबर-1 के सामने वाले घाट और बैरागी कैंप एल पॉइंट धोबी घाट पर ही किया जाएगा। अन्य किसी भी घाट पर विसर्जन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित था।

इसके बावजूद जटवाड़ा पुल के समीप स्थित संत रविदास घाट पर गणपति विसर्जन किया गया। यह न केवल प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना है बल्कि गंगा संरक्षण और नियमों की दृष्टि से भी गंभीर लापरवाही है।

स्थानीय लोगों ने इसे लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जब गंगा जल को पीछे से रोका गया है, ऐसे में अवैध विसर्जन प्रदूषण और अव्यवस्था को बढ़ावा देगा। साथ ही, लोगो का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गणेश जी की प्रतिमा का अपमान किया है, जिससे भक्तों की भावनाएं आहत हुई हैं।

लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन कठोर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में कोई भी धार्मिक आस्था और प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी करने की हिम्मत न कर सके।

अब बड़ा सवाल यह है कि स्पष्ट आदेशों के बावजूद लापरवाही कैसे हुई और दोषियों पर कार्रवाई कब तक होगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *