Breaking
13 Jun 2026, Sat

पिरान कलियर उर्स में जायरीनों के लिए लगाए गए जर्मन हैंगर टेंट में पानी भरने से जायरीन परेशान_देखे वीडियो

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)साबिर पाक के उर्स के मौके पर कलियर शरीफ में जायरीनों की सुविधा के लिए लगाए गए जर्मन हेंगर टेंट बारिश के पानी से लबालब हो गए। अचानक पानी भरने से जायरीनों का उपयोगी सामान भीग गया और हजारों जायरीनों को मजबूरन टेंट खाली कर दूसरी जगह शरण लेनी पड़ी।

गौरतलब है कि हर साल की तरह इस बार भी जायरीनों के ठहराव के लिए जर्मन टेंट लगाए गए थे। लेकिन बारिश ने इन व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मौसम विभाग ने हरिद्वार जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में जायरीनों की परेशानी और बढ़ सकती है।

इसी बीच ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेठ ने दरगाह दफ्तर के सामने लगे जर्मन टेंट व मस्जिद परिसर में भरे पानी का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने जायरीनों से अपील की कि प्रशासन को सहयोग दें और उर्स के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कूड़ा केवल डस्टबिन में ही डालें।

सवाल यह है कि अगर बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो जायरीनों के ठहराव की व्यवस्था कैसे दुरुस्त होगी?

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *