Breaking
17 Sep 2026, Thu

कलियर उर्स से पहले रहमतपुर रोड पर जल्दबाजी में मरम्मत, गुणवत्ता पर उठे सवाल

पिरान कलियर:(जीशान मलिक/जावेद अली)कोर कॉलेज से कलियर जाने वाला रहमतपुर रोड, जो उर्स के दौरान जायरीनों के लिए अहम मार्ग माना जाता है, इन दिनों मरम्मत कार्य को लेकर चर्चा में है। सूत्रों के अनुसार, सड़क की मरम्मत कार्य बेहद जल्दबाजी में किया जा रहा है।वो भी खाली ईंटों की रोड़ी बिछाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, समय रहते काम शुरू न होने की वजह से अब साबिर पाक के सालाना उर्स से ठीक पहले सड़क पर आधा-अधूरा कार्य कर डामर बिछाने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मरम्मत सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है। ताकि लोगों को आने जाने में थोड़ी राहत मिल सके।आपको बता दे कि ये ईंटों की रोड़ी वाली सड़क बरसात या पानी भरने पर यह अधिकतम 5 से 10 दिन ही टिक पाएगी।

लोगों ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार विभाग ने पहले से योजना नहीं बनाई, जिसके कारण अब जल्दबाजी में सड़क पर डामर मारकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। इससे आने वाले समय में फिर से सड़क टूटने की संभावना जताई जा रही है।

स्थानीय निवासियों और जायरीनों ने प्रशासन से गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ताकि यह अस्थायी मरम्मत आगे जाकर किसी बड़ी परेशानी का कारण न बने।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *