Breaking
7 Jun 2026, Sun

देह व्यापार पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई पेंटागन मॉल के स्पा सेंटर पर छापा,07 लोग हिरासत में

हरिद्वार:(जीशान मलिक)हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के कड़े निर्देशों पर हरिद्वार पुलिस द्वारा देह व्यापार पर लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है।

उक्त अनुपालन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने पेंटागन मॉल स्थित गुड एंड हैप्पी स्पा एंड सैलून पर मरा छापा।

छापेमारी के दौरान 05 महिलाएँ और 02 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में व आपत्तिजनक सामग्री के साथ हिरासत में लिए गए।

आपको बता दे कि वहीं पेंटागन मॉल के ही दूसरे स्पा सेंटर फ्लूट एंड फ्लाई स्पा एंड सैलून की संचालिका निवासी हरियाणा के विरुद्ध अनियमितता पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की गई।

हिरासत में लिये गये आरोपियो के विरुद्ध कोतवाली सिडकुल पर मु0अ0सं0 धारा 3/4/5 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

साथ ही सेक्स रैकेट से जुड़े अन्य व्यक्तियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

मुख्य आरोपी महिला पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना कोतवाली सिडकुल है, जो कई वर्षों से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, मुजफ्फरनगर आदि स्थानों से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी।

नाम पता आरोपियों का 

1. सचिन पुत्र महावीर, निवासी ऋषिकेश

2. गणेश पुत्र दुलबुन, निवासी ऋषिकेश

(साथ ही 05 महिलाएँ बरामद की गईं)

पुलिस टीम में शामिल

1. उप निरीक्षक राखी रावत

2. एएसआई देवेंद्र

3. हे0का0 राकेश (AHTU)

4. का0 जयराज (AHTU)

5. का0 105 मुकेश (AHTU)

6. म0का0 272 शशिबाला (AHTU)

7. म0का0 451 गीता देवी (AHTU)

8. म0हे0का0 उमा सिरोहा (थाना सिडकुल)

9. का0 152 विपिन कैंथोरा

10. का0 चालक दीपक चंद।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *