Breaking
6 Jun 2026, Sat

ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में किया गया एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन 

हरिद्वार:(जीशान मलिक)अकबरपुर ढाढेकी भारत सरकार के अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत ब्राइट फ्यूचर इंटरनेशनल स्कूल में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। शिक्षा विभाग, उत्तराखंड के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के तहत करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी मां के नाम से पौधारोपण किया, जिससे वातावरण को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया गया। बच्चों के उत्साह को देखते हुए स्कूल परिसर में चारों ओर हरियाली का संदेश गूंजता रहा।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन डॉ. मौ. उस्मान ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम सबका कर्तव्य है कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और शुद्ध वातावरण मिल सके।” उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने पेड़ों की देखभाल का भी संकल्प लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *