Breaking
14 Jun 2026, Sun

भारतीय किसान यूनियन एकता का रामपुर रुड़की में सम्मेलन संपन्न, कई जिलों के पदाधिकारी शामिल

रुड़की:(मीडिया प्रभारी जीशान मलिक/अब्दुल करीम)भारतीय किसान यूनियन एकता का एकदिवसीय सम्मेलन ताज पैलेस ग्रीन पार्क कॉलोनी, रामपुर रुड़की में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कई जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन में संगठन ने तय किया कि रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए आज निर्धारित रामपुर नगर पंचायत पर होने वाला धरना स्थगित कर दिया जाएगा। यह धरना 10 दिन बाद पुनः आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शामली के युवा जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नौशाद, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष राकिब,मेरठ के युवा जिला अध्यक्ष पद पर मोहम्मद आमिर, नगर पंचायत रामपुर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद फारूक और जिला महासचिव पद पर ओसामा को नियुक्त किया।

संगठन ने इस दौरान कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया। कलियर के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने फोन पर एसपी देहात रुड़की से वार्ता की और क्षेत्र में चल रहे अवैध जुएं व सट्टे के कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की। एसपी देहात ने इस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

सम्मेलन में राष्ट्रीय पदाधिकारी एडवोकेट फरमान त्यागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं आयोजक मोहम्मद इमरान, राष्ट्रीय सलाहकार राव शादाब आलम एडवोकेट, राष्ट्रीय सचिव चौधरी साहब सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रविंदर सिंह, जिला प्रभारी अशोक सैनी, चौधरी तामीन त्यागी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री राव सद्दाम, जिला अध्यक्ष सोनू त्यागी (हरिद्वार), जिला अध्यक्ष सुजाता राणा (मुजफ्फरनगर), युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद (शामली), रुड़की तहसील अध्यक्ष जावेद मलिक,तहसील मीडिया प्रभारी जीशान मलिक हाजी याकूब, मोहम्मद हारून,जीशान अली, चौधरी रईस (प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक) समेत सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *