Breaking
6 Nov 2026, Fri

उत्तरकाशी के लिमचिगाढ़ में रात भर बैली ब्रिज बनाने में जुटे रहे जवान

देहरादून:(जीशान मलिक)उत्तरकाशी आपदा के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए सेना, प्रशासन और आपदा प्रबंधन दल लगातार मोर्चे पर डटे हुए हैं। लिमचिगाढ़ में क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवाजाही बहाल करने के लिए जवान पूरी रात बैली ब्रिज बनाने में जुटे रहे। कठिन पहाड़ी परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद जवानों ने बिना रुके कार्य किया, ताकि आपदा प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द आवागमन शुरू हो सके।

इस बीच, आपूर्ति और राहत कार्यों में तेजी लाने के लिए भारतीय वायु सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर भी लगातार योगदान दे रहे हैं। एक चिनूक ने जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से जनरेटर सेट लेकर उड़ान भरी, वहीं दूसरा चिनूक धरासू से जनरेटर लेकर हर्षिल के लिए रवाना हुआ। ये जनरेटर प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए भेजे जा रहे हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *