हरिद्वार:(चीफ एडिटर)प्रगति संस्था के तत्वावधान में पंचायती रूल एंड जेंडर अवेयरनेस ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट द्वारा 05 और 06 अगस्त 2025 को होटल ड्रीम लेंड, बहादराबाद में दो दिवसीय कानूनी साक्षरता एवं महिला अधिकारों पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण में बहादराबाद ब्लॉक की महिला समूहों, आशा वर्करों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहित समुदाय की 60 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति हरिद्वार-देहरादून की पूर्व सदस्य पूजा शर्मा एवं बाल कल्याण समिति हरिद्वार की वर्तमान सदस्य नाज ने बच्चों की सुरक्षा से जुड़े कानूनों, POSH एक्ट तथा बच्चों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रगति संस्था की सदस्य रेखा पुंडीर, पुष्पा बिष्ट एवं शिवांगी नेगी ने महिलाओं को घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर होने वाली हिंसा से बचाव और उनके विरुद्ध बने कानूनों के तहत अपने अधिकारों की सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर इस्तेमाल किए जाने वाले हेल्पलाइन नंबरों तथा साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।
इस दौरान महिलाओं के साथ समाज में हो रही विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा की गई और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर और सुरक्षित रहने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

