रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के लिए दिया एक माह का वेतन
हरिद्वार,भगवा सनातन टाइम्स
उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को बादल फटने से आई भयंकर प्राकृतिक आपदा में भारी जन-धन हानि हुई। इस दुखद घटना के बाद रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाते हुए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया।
आपदा पर शोक व्यक्त करते हुए विधायक चौहान ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। उन्होंने कहा, “प्रदेश का हर नागरिक इस कठिन समय में आपदा प्रभावित आम जनमानस के साथ खड़ा हो, यही हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां पूरे समर्पण के साथ राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में जुटी हुई हैं।

