रूड़की:(ज़ीशान मलिक)कोतवाली रूडकी पर सूचना प्राप्त हुयी है कि कंवरपाल पुत्र स्व0 कृपा नाम के एक व्यक्ति की किसी ने हत्या कर दी है। उक्त सूचना पर तत्काल रूडकी पुलिस मौके पर पहुँची । ओमी नामक व्यक्ति व उसके साथियों द्वारा आपस में मिलकर हत्या करने के संबंध में मृतक के बेटे सुमित कुमार के द्वारा दी गई शिकायत पर कोतवाली रुड़की में मु0अ0सं0 256/2025 धारा 103/3(5) BNS मे पंजीकृत किया गया था ।
हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए भरसक प्रयास करते हुये गठित पुलिस टीम ने आरोपी ओमवीर उर्फ ओमी को दबोचकर उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद कर लिया गया है। विवेचना जारी है व घटना के अन्य पहलुओं को भी देखा जा रहा है।
हत्या की वजह आई सामने जाने क्या था मामला-
आपको बता दे कि लगभग कुछ वर्ष पहले बेटे की मौत होने पर हत्यारोपी को शक था कि बेटे की मौत के पीछे कंवरपाल का हाथ है तथा कंवरपाल द्वारा तांत्रिक क्रिया कर यह काम किया है। हत्या से दो दिन पहले भी इसी बात को लेकर हत्यारोपी का मृतक से झगड़ा हुआ था। इसी बात की दुश्मनी के चलते आरोपी ने दिनाँक 24.07.2025 को ग्राम टोडा कल्याणपुर में काली माता मन्दिर से गांव जाने वाले रास्ते पर मौका देख कंवरपाल को पकडकर चाकू से वार करके लहुलुहान कर दिया और मौके से फरार हो गया।
विवरण आरोपित-
ओमवीर उर्फ ओमी पुत्र रघुवीर निवासी टोडा कल्याणपुर रूडकी उम्र 53 वर्ष
बरामदगी-
हत्या में इस्तेमाल चाकू व घटना के दौरान पहनी टी शर्ट
पुलिस टीम मे शामिल –
1. प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव
2. व0उ0नि0 लोकपाल परमार
3. अ0उ0नि0 अषाढ सिह पंवार
4. कानि0 प्रदीप डंगवाल
5. कानि0 अनूप लिंगवाल
6. कानि0 प्रदीप कुमार
7. कानि0 विशु पंवार

