Breaking
13 Oct 2026, Tue

महिला के कान से सोने की बालियां छीन कर युवक फरार,महिला का कटा कान 

ऋषिकेश(ज़ीशान मलिक)कृष्णा नगर निवासी शीतल महेंद्रु पत्नी रमेश कुमार तुली मंदिर से पूजा अर्चना कर खीर का प्रसाद बांटने के बाद अपने घर लोंट रही थी।तभी गली में खडा एक युवक उनके पास आया और उन्हें नमस्ते करने लगा तब तक महिला नमस्ते का जवाब देती युवक ने दोनों कानों की बालियान तेजी से खींच ली और और मौके से फरार हो गया।

इस दौरान बालिया खींचने से महिला के दोनों कान कट गए। महिला ने जोर से शोर मचाया तो आस-पास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान कनखल थाने से पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लगे सीसीटीवी से घटना की जांच शुरू कर दी ।

कनखल थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर कॉलोनी में महिला के कान से बालियां छीनकर युवा फरार हो गया। इंस्पेक्टर चंद्र मोहन सिंह के मुताबिक कृष्णा नगर निवासी शीतल महेंद्रु पूजा करके अपने घर लौट रही थी तभी यह घटना हुई । इंस्पेक्टर ने बताया बहुत जल्दी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस घटना से कृष्णा नगर कॉलोनी में दहशत का माहोल बना हुआ है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *